फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स को इस एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, लिखा- 'मैं मुस्लिम हूं और..'

Thu, 26 Sep 2019 03:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस खुशबू सुंदर  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। इसके साथ ही वो ट्रोलर्स को जवाब देना भी अच्छे से जानते हैं। ऐसे में खुशबू का एक लेटेस्ट ट्वीट सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू ने हाल ही में किए गए अपने एक ट्वीट में लिखा- 'दुःख की बात है कि एक बार फिर मुझे अपनी प्रोफाइल को एडिट करना पड़ा। संघी बेवकूफ और शारीरिक रूप से इतने मंद होते हैं कि उन्हें सिंपल बेसिक्स समझ में नहीं आते हैं। वे मुझे एक मुसलमान कह रहे हैं, जो मेरे देश में जगह नहीं रखता है। हां, मैं एक खान हूं, मैं एक मुस्लिम हूं और भारत मेरा देश है.. कोई शक?'
विज्ञापन

3 of 5
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार नहीं है जब किसी मुद्दे पर खुलकर ट्रोलर्स पर हमला किया है। वैसे अगर खुशबू की प्रोफाइल पर गौर किया जाए तो उनके प्रोफाइल का नाम है- 'खुशबूसुंदर और नखतखान फॉर संघी फूल्स।'

4 of 5
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि खुशबू सुंदर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और टेलीविजन एंकर हैं। इसके साथ ही खुशबू मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं । खुशबू करीब 200 फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
बात खुशबू के करियर की करें तो वो   'तेरी है ज़मीन तेरा आसमां' गीत में हिन्दी फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' (1980) से उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके अलावा वो  1980-1985 के बीच एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने नसीब, लावारिस, कालिया, बेमिसाल में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: सदाबहार अभिनेता होने के साथ बहुत दिलदार भी थे देव आनंद, इन पांच सितारों की बदली थी किस्मत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें