फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actors Bollywood Debut: बॉलीवुड में सफल नहीं रहे साउथ के ये सितारे, बुरी तरह फ्लॉप हुईं हिंदी फिल्में

Sat, 03 Sep 2022 11:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों साउथ फिल्मों और इनके कलाकारों का बोलबाला है। यह साल शुरुआत से ही साउथ फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। साउथ फिल्मों की शानदार सफलता के चलते अब साउथ के कलाकार भी देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
South Actors - फोटो : Social media

देशभर में इन दिनों साउथ फिल्मों और इनके कलाकारों का बोलबाला है। यह साल शुरुआत से ही साउथ फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। साउथ फिल्मों की शानदार सफलता के चलते अब साउथ के कलाकार भी देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। हालांकि, साउथ की फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले साउथ की ये कलाकार बॉलीवुड में अपना जादू नहीं चला पाए। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि साउथ के कई सुपरस्टार्स का बॉलीवुड में डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ था। आइए जानते हैं साउथ के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास

मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ से देश भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रभास हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, बॉलीवुड में उनका डेब्यू लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास ने फिल्म साहो से बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन लोगों ने उनकी इस फिल्म को सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन

3 of 6
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan

राम चरण 

साउथ सुपरस्टार रामचरण अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए साउथ में काफी लोकप्रिय हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर ने उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शोहरत दिलाई। हालांकि बॉलीवुड में उनकी किस्मत इस मामले में कुछ खास नहीं रही। दरअसल, रामचरण ने साल 2013 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म जंजीर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, 1973 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर की इस रिमेक को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

4 of 6
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम

साउथ अभिनेता विक्रम को लेकर साउथ में अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। जल्द ही अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ साउथ फिल्म पीएस- 1 में नजर आने वाले विक्रम बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अभिनेता ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म रावण और फिल्म डेविड में नजर आ चुके हैं, लेकिन यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

विज्ञापन

5 of 6
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या

इस साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाले अभिनेता सूर्या भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रक्त चरित्र 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था, हालांकि इस फिल्म को ना ही लोगों ने पसंद किया और ना ही समीक्षकों ने इसकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप

हाल ही में बॉलीवुड पर विवादित बयान देने वाले कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कि फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म फूंक से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले किच्चा सुदीप को वह सफलता हासिल नहीं हुई, जिसके लिए वह कन्नड़ इंडस्ट्री में मशहूर है। फिल्म फूंक के बाद उन्होंने रन, रक्त चरित्र 2 दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें