विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीब 95 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 100.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, क्षेत्र के अनुसार फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने कर्नाटक में 69.40 करोड़ रुपये, तेलुगू में 8.05 करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 2.75 करोड़ रुपये और केरल में 90 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, हिंदी और आरओआई में फिल्म ने 14.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ओवरसीज में सुदीप की फिल्म ने 4.80 करोड़ रुपये अपनी झोली में समेट लिए हैं।