बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच साल की शुरुआत से शुरू हुई टक्कर अभी भी जारी है। हिंदी सिनेमा के खराब प्रदर्शन के बीच आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं। अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद 'लाल सिंह चड्ढा' बॉलीवुड की साख बचाने में कामयाब हो जाए, लेकिन दूर-दूर तक ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, साउथ सिनेमा की छोटे बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और आमिर की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। आमिर की फिल्म को मृणाल और दुलकर सलमान की 'सीता रामम' के साथ ही 'कार्तिकेय 2' भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। तो आइए आंकड़ों से जानते हैं कि इन फिल्मों की कमाई कितनी रही।