फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: साउथ बनाम बॉलीवुड के मुद्दे पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- हमारे टैलेंट पर सवाल...

Sun, 22 May 2022 12:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद सुर्खियों में है। एक तरफ जहां सेलेब्स किच्चा सुदीप और अजय देवगन द्वारा शुरू किए गए इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ सिनेमा के स्टार्स अपनी पैन-इंडिया फिल्म और बॉलीवुड अभिनेता साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने में बिजी हैं। ऐसे में यूजर्स बॉलीवुड पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की काबिलियत पर सवाल उठाने वालों को अब अक्षय कुमार ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। हाल ही में अक्षय कुमार से एक इवेंट के दौरान जब साउथ बनाम बॉलीवुड पर सवाल पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, 'मुझे यह देखकर अफसोस होता है कि लोग इस तरह चीजों को डिवाइड करने में जुटे हुए हैं। किसी भी बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए।'  
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जब अभिनेता से बॉलीवुड द्वारा लगातार साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने पर सवाल पूछा गया तो अक्षय ने कहा, "मुझ समझ नहीं आता कि ट्विटर पर लोग क्रिटीक क्यों बनते जा रहे हैं। अगर कन्नड़, मलयालम, तमिल या तेलुगू भाषा में कोई अच्छी फिल्म बनी है और हम उसके राइट्स खरीदकर, उसका हिंदी रीमेक बनाते हैं तो इसमें गलत क्या है? लोग हमारे टैलेंट पर सवाल खड़े कर रहे हैं।"
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/
अक्षय कुमार आगे कहते हैं, हम सभी कोशिश कर रहे हैं। अफसोस इस बात का है कि हम साउथ बनाम बॉलीवुड विवाद के विक्टिम बन गए हैं। हम इसे एक इंडस्ट्री क्यों नहीं बोल सकते? हमारी सारी भाषाएं अच्छी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें