फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं ये साउथ सुपरस्टार्स, बॉलीवुड सितारों को भी छोड़ा पीछे

Sat, 18 Mar 2023 08:46 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
साउथ सुपरस्टार्स की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। साउथ सेलेब्स को उनकी फिल्मों के लिए देश-विदेश में बहुत प्यार मिल रहा है। वे अपनी फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन साउथ सितारों के बारे में, जो विज्ञापनों के लिए मुंहमांगी रकम वसूलते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का। महेश की लोकप्रियता देश-विदेश में फैली हुई है। अभिनेता एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं। बात करें विज्ञापनों की तो कहा जाता है कि वह एक विज्ञापन के लिए 12 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

Filmy Wrap: अंशुमन झा ने दोबारा की शादी और विद्युत जामवाल की टूटी सगाई, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 6
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है साउथ सुपरस्टार प्रभास का। 'बाहुबली' के बाद प्रभास की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, जिसके बाद से वह फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलते हैं। कहा जाता है कि प्रभास एक विज्ञापन के लिए 18 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

Fighter: मुंबई के रियल लोकेशन पर शूट होगें फिल्म 'फाइटर' के कुछ इंटेंस सीक्वेंस, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग

4 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म 'पुष्पा' के बाद अभिनेता की लोकप्रियता में उछाल आया है। दर्शक उनकी फिल्में देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन एक विज्ञापन करने के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये फीस वसूलते हैं।

Swara-Fahad: स्वरा और फहाद की वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए दोनों
 
विज्ञापन

5 of 6
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण

राम चरण की लोकप्रियता साउथ की सीमा पार कर विदेशों में पहुंच चुकी है। 'आरआरआर' फिल्म की सफलता के बाद से अब वह देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं। वह अब कंपनियों के पसंदीदा सितारे बन चुके हैं। कहा जाता है कि राम चरण एक विज्ञापन करने के लिए पांच से सात करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

TJMM BO Collection: बॉक्स ऑफिस रणबीर-श्रद्धा का जादू कायम, 'तू झूठी मैं मक्कार' ने नौवें दिन कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडियाSocial media
विजय देवरकोंडा

साउथ के हैंडसम और डैशिंग अभिनेता विजय देवरकोंडा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विज्ञापनों के लिए मोटी रकम वसूलने में विजय भी अन्य सितारों से पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय एक विज्ञापन के लिए करीब एक से दो करोड़ रुपये फीस वसूलते हैं।

Alanna Panday wedding: शादी के बंधन में बंधे इवोर मैकक्रे और अलाना पांडे, सामने आई पहली तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें