फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramya Krishnan: इन हिंदी फिल्मों में जबरदस्त बोल्ड सीन दे चुकी हैं राम्या, फिर भी नहीं जमा था सिक्का

Mon, 29 Aug 2022 10:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ramya Krishnan - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने अपने अब तक के करियर में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा है। हालांकि, उन्हें बाहुबली' में शिवगामी के किरदार से अच्छी पहचान मिली। हाल ही में राम्या फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा की मां बालामणि के किरदार में दिखाई दीं। इस फिल्म के जरिए राम्या ने करीब 24 साल बाद हिंदी फिल्मों में कमबैक किया है। इससे पहले वह बॉलीवुड फिल्मों में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, गोविंदा, शाहरुख खान जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, हिंदी फिल्मों में राम्या ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए। लेकिन, उन्हें मनमुताबिक सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि, राम्या अपने करियर से खुश हैं और खुद को तेलुगू स्टार कहलवाना ही पसंद करती हैं। मगर, 'लाइगर' के बहाने जानते हैं उनकी हिंदी फिल्मों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
'दयावान' - फोटो : सोशल मीडिया
'दयावान'
राम्या कृष्णन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में आई फिल्म 'दयावान' से की थी, जिसमें विनोद खन्ना, फिरोज खान और माधुरी दीक्षित ने मुख्य रोल निभाया था। राम्या को इस फिल्म के आइटम सॉन्ग 'हैया ओ हैया' में डांस परफॉर्म करते देखा गया था।
विज्ञापन

3 of 6
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया
'खलनायक'
वर्ष 1993 में राम्या 'खलनायक' में नजर आईं। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में राम्या को संजय दत्त की मिस्ट्रेस के रोल में देखा गया था।

4 of 6
परंपरा - फोटो : सोशल मीडिया
'परम्परा'
वर्ष 1993 में ही राम्या को फिल्म 'परम्परा' में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने पृथ्वी का किरदार निभाने वाले विनोद खन्ना की गर्लफ्रेंड तारा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सुनील दत्त, आमिर खान, रवीना टंडन, अनुपम खेर और अश्विनी भावे की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
विज्ञापन

5 of 6
'क्रिमिनल' - फोटो : सोशल मीडिया
'क्रिमिनल'
1994 में राम्या को फिल्म 'क्रिमिनल' में देखा गया, जिसमें वे नागार्जुन की प्रेमिका के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में मनीषा कोइराला की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। रिपोर्ट्स की मानें तो 1995 में आई फिल्म 'त्रिमूर्ति' में  राम्या कृष्णन ने नेगेटिव रोल निभाया था और फिल्म में अनिल कपूर के साथ बोल्ड सीन भी दिए। हालांकि, बाद में ना सिर्फ राम्या का सीन फिल्म से हटा दिया गया, बल्कि फिल्म में उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाहत - फोटो : सोशल मीडिया
'चाहत'
राम्या को वर्ष 1996 में पहली बार किंग खान शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला। फिल्म 'चाहत' में उन्हें नसीरुद्दीन शाह की बेटी रेशमा नारंग के रोल में देखा गया था, जो पिता की तरह ही खलनायिका रहती है। फिल्म में पूजा भट्ट और अनुपम खेर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद वर्ष 1997 में राम्या कृष्णन की तीन फिल्में आईं। उन्होंने 'बनारसी बाबू' में गोविंदा की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई। मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'शपथ' में उन्हें इंस्पेक्टर कविता की भूमिका में देखा गया। धर्मेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, मोहन जोशी और शक्ति कपूर स्टारर फिल्म 'लोहा' में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। इसके बाद 1998 में राम्या 'वजूद' में नजर आईं।।1998 में ही राम्या कृष्णन को अमिताभ बच्चन और गोविंदा अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड नेहा आहूजा की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें