फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: मोनालिसा ने दिखाईं दिलकश अदाएं और शर्टलेस हुए वरुण धवन, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 29 Aug 2022 10:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
वरुण धवन, मोनालिसा - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से हर रोज नई खबरें सामने आती रहती हैं। चाहे किसी फिल्म की रिलीज हो या फिर सेलेब्स की निजी जिंदगी, फैंस को भी अपने अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने की उत्सुकता रहती है। सितारे भी लगातार अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से रोजाना कुछ न कुछ नया साझा करते रहते हैं तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के जरिए बताते हैं आपको, कि क्या है आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
मोनालिसा - फोटो : Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। अपने अभिनय और सिजलिंग अवतार के लिए पहचानी जाने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर के आउटफिट में दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। खुले बालों और परफेक्ट मेकअप में वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
वरुण धवन - फोटो : insta
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स में शुमार अभिनेता वरुण धवन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक के पल साझा करते रहते हैं। फिलहाल आज अभिनेता ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी और सिक्स एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मंडे मोटिवेशन।

4 of 11
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती के साथ ही क्यूट लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दरअसल श्रद्धा ने नया हेयरकट करवाया है। तस्वीरों में उन्हें क्यूट अंदाज में मुस्कारते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
अभिनेता करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं और कपल अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए साझा करता रहता है। आज भी करण कुंद्रा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तेजस्वी के साथ रोमांटिक अंदाज में भी उन्होंने एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

6 of 11
रवीना टंडन - फोटो : insta
एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी बेहद खूबसूरत और फिट हैं। वह अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज रविना ने व्हाइट कर के टॉप और ब्लैक पैंट्स में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- कहीं जा रहे हो?? इसके साथ ही हंसी वाली इमोजी साझा की हैं।
विज्ञापन

7 of 11
फराह खान, माइकल जैक्सन साल 1999 में मुलाकात के दौरान - फोटो : insta
मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने आज माइकल जैक्सन के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। दरअसल आज डांस के लेजेंड्री माइकल जैक्सन की बर्थ एनिवर्सरी है, इसलिए आज फराह खान ने उनके साथ साल 1999 में उनके साथ हुई अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है और माइकल जैक्सन से हुई अपनी मुलाकात को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताते हुए उन्हें गुरु कहा है।

8 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : insta
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हमेशा ही अपने सिजलिंग और शानदार ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान खींच लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने इंडोवेस्टर्न स्टाइल साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

9 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने आज सेल्फी मोड में अपनी एक सिंपल सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पिंक कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया- वे फिर से आंखो और सोल (आत्मा) के बारे में क्या कहते हैं?


 

10 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की भी सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है और ज्यादातर वह हर दिन अपनी नई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने जो लेटेस्ट  तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह व्हाइट कलर की पैंट और ब्लेजर में नजर आ रही हैं, साथ ही लाइट ग्रीन कलर का क्रॉप टॉप टीमअप किया है। एक्ट्रेस को कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
गुरु रंधावा - फोटो : social media
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का हर एक सॉन्ग आते ही छा जाता है, लेकिन इसके अलावा वह अपने गुड लुक्स से भी खूब लाइम लाइट बटोरते हैं। आज गुरु रंधावा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें हमेशा की तरह वह हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें