साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में हुआ था। 'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री से साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। यहां तक कि नयनतारा की गिनती हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है। नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की थी। नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। नयनतारा का फिल्मीं सफर तो काफी अच्छा रहा लेकिन प्यार के मामले में वो चूक गईं।