राजकुमार राव की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में होती है। अभिनेता ने अपने दम पर बॉलीवुड में जो पहचान बनाई है उसे मिटा पाना बहुत ही मुश्किल है। राजकुमार राव अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं और आज अभिनेता के उन्हीं फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, राजकुमार राव फिल्मों के अलावा पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं और जब उसमें उनके साथ नोरा फतेही जैसी अभिनेत्री हों तो कहने ही क्या। नोरा फतेही के साथ उनके गाने 'अच्छा सिला दिया' का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है।