महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। पिछले 20 सालों से वो इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो महेश बाबू ने अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है। शादी के बाद नम्रता फिल्मों से दूर हो गईं। महेश बाबू अक्सर परिवार के साथ घर की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। टॉलीवुड के इस बड़े सुपरस्टार का घर बेहद आलीशान है जहां जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। तो चलिए आज हम आपको महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के घर की तस्वीरें दिखाते हैं।