फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि, सीबीआई जांच की भी उठ रही मांग

Wed, 17 Jun 2020 04:37 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद प्रशंसकों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सुशांत को याद करते हुए बिहार के पटना में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनमें रोष भी देखा गया और अभिनेता की मौत के लिए बॉलीवुड की गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
तस्वीर पटना के कारगिल चौक की है जहां सुशांत सिंह राजपूत की याद में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके कुछ प्रशंसक पोस्टर लेकर खड़े थे जिस पर लिखा था कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि 'हत्या' है। प्रशंसकों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
सुशांत बिहार के पटना के रहने वाले थे। इससे पहले पटना के ही दूसरी जगहों पर युवाओं ने करण जौहर का पुतला फूंककर आक्रोश भी व्यक्त किया था। प्रदर्शनकारियों ने मौत के पीछे बॉलीवुड में नेपोटिज्म को जिम्मेदार बताया।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह के मामले में पुलिस ने अभी तक नौ लोगों के बयान दर्ज किए हैं उनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पीठानी (क्रिएटिव कंटेट मैनेजर), दीपेश सावंत (घर की देखरेख करने वाले), सामान लाने वाला रसोइया, दोस्त महेश शेट्टी, पिता केके सिंह और तीन बहनों का बयान लिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत का कमरा चाबी वाले से खुलवाया गया था, पुलिस ने उसका बयान पहले ही ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा। सुशांत और रिया पिछले कई महीनों से अच्छे दोस्त थे। चर्चा ऐसी भी है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कभी कोई बात नहीं की।

सोनू सूद से महिला ने लगाई नौकरी की गुहार, अभिनेता के जवाब ने जीत लिया दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें