कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कमल हासन ने अपने दूसरे ट्वीट में चेतावनी भरे अंदाज में लिखा, 'केरल में भी यही बात साफ नजर आती है। आधे भारत में यह बात कही गई है। खबरदार पोंगल आ रहा है। ओह! माफ करें, आपको समझने में आसानी हो, इसके लिए जागते रहो...।' आपको बता दें कि कमल हासन इससे पहले राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया था। बता दें कि कमल हासन ने वह भाषण भी तमिल भाषा में ही दिया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद इस तरह के ट्वीट करके कमल हासन क्या संकेत देना चाहते हैं?