फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way Of Water Day 11: अवतार 2 ने तोड़ा कश्मीर फाइल्स और ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड, अगला निशाना आरआरआर

Mon, 26 Dec 2022 02:10 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर फाइल्स, अवतार और ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने रविवार के दिन कमाई का जो नया चमत्कार दिखाया और सोमवार की दोपहर तक फिल्म की जो कमाई एडवांस बुकिंग से हुई है, उसके जरिये फिल्म ने इस साल की कमाई की टॉप 5 में शामिल हिंदी फिल्मों ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ की बॉक्स ऑफिस कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 252.90 करोड़ रुपये और 9 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने 257.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

2 of 5
सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘सर्कस’ के पहले वीकएंड पर भारी दूसरा रविवार
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की सुनामी में बीते शुक्रवार को रिलीज हुई निर्देशक रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ कब की बह चुकी है। फिल्म ‘सर्कस’ का पहले वीकएंड का कलेक्शन जितना कलेक्शन हुआ है, उससे कहीं ज्यादा कमाई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने रिलीज के अकेले 10वें दिन कर डाली। फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने रिलीज के दूसरे शनिवार को कुल 25.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘सर्कस’ की रिलीज के पहले तीन दिनों की कमाई मिलाकर सिर्फ 20.10 करोड़ रुपये रही है।

यह भी पढ़ें: माधुरी के हीरो बनते बनते रह गए महाभारत के द्रोणाचार्य, शक्तिमान के किलविश की राम कहानी
विज्ञापन

3 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अकेले हिंदी में कमाए 81.80 करोड़
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की रिलीज के दूसरे रविवार को हुई शानदार 25.12 रुपये की कमाई ने इस फिल्म की भारतीय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई को रविवार की रात तक 252.85 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। फिल्म ने अब तक अंग्रेजी में 131.55 करोड़ रुपये, हिंदी में 81.80 करोड़ रुपये, तेलुगू में 22.80 करोड़ रुपये, तमिल में 13.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 3.2 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की सोमवार की एडवांस बुकिंग छह करोड़ रुपये के ऊपर निकल चुकी है। अनुमान के मुताबिक फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ रिलीज के दूसरे सोमवार को करीब 12 करोड़ रुपये कमा सकती है।

यह भी पढ़ें:अपनी अंगुलियों पर शाहरुख को नचाने वाले बॉस्को का खुलासा, बोले- बॉडी दिखाने से शरमा रहे थे किंग खान

4 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभी कायम रहेगा जलवा
दूसरे हफ्ते में शानदार कमाई कर रही फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की कमाई में नए साल की छुट्टियों में अभी और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर इस फिल्म की कमाई की यही रफ्तार दो हफ्ते और जारी रही तो ये देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन सकती है। अभी तक ये रिकॉर्ड 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के पास है। इस शुक्रवार और अगले शुक्रवार को भी हिंदी की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसका फायदा भी फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ को मिलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस सेलिब्रेशन में बेबी बंप छुपा रही थीं कटरीना? तस्वीरें देख फैंस ने लगाई सवालों की झड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में
देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में लाइफटाइम कमाई के हिसाब से टॉप 10 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
 
फिल्म   नेट कमाई (करोड़ रु. में)
एवेंजर्स एंडगेम (2019)     373.22
अवतार द वे ऑफ वाटर (2022)*     252.85
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)     227.43
स्पाइटर मैन नो वे होम (2021)      218.41
द जंगल बुक (2016)      188.00
द लॉयन किंग (2019)      158.71
डॉ. स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022)     130.00
फास्ट एंड फ्यूरियस 7 (2015)      108.00
थॉर लव एंड थंडर (2019)     101.71
जुरासिक वर्ल्ड (2015)      101.00

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें