फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में ये लड़की बनेगी आमिर की हीरोइन

Sat, 15 Apr 2017 07:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में उनके साथ कौन सी हीरोइन काम करेगी इस पर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। कई हीरोइनों का नाम इस रोल के लिए सामने आ रहा था। 'दंगल' में उनकी बेटी बनी फातिमा सना शेख का नाम इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर था। आमिर खान भी फातिमा को ये रोल दिलवाने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
फातिमा सना शेख
अब खबरें हैं कि फातिमा इस रोल के लिए फाइनल हो गई हैं। स्पॉटब्वॉय के अनुसार यशराज की इस फिल्म में लीडिंग लेडी का किरदार फातिमा ही निभाएंगी। 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें- शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी
विज्ञापन

3 of 5
फातिमा सना शेख
उनकी एक तस्वीर भी आजकल काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये फोटो फातिमा के लुक टेस्ट की है। उन्होंने ये लुक टेस्ट 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए कराया था।

4 of 5
फातिमा सना शेख, आमिर खान
वहीं अभी तक यशराज ने ये खबर कंफर्म नहीं की है। यशराज का कहना है कि फिल्म के लिए अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फातिमा सना शेख, आमिर खान
फातिमा से पहले इस रोल के आलिया, श्रद्धा से लेकर सारा अली खान तक के नामों पर चर्चा थी लेकिन अंत में बाजी आमिर की पसंदीदा फातिमा ही मार गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें