भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली दाहिने हाथ के धीमी गति के गेंदबाज रहे हैं। डेब्यू पर हंड्रेड और आखिरी टेस्ट पारी में पहली ही गेंद पर आउट हो जाने का भी उनका अद्भुत रिकॉर्ड रहा है। बल्लेबाज तो वह धाकड़ रहे ही हैं। रुपहले पररदे पर उनकी कहानी उतारने को न जाने कितने लोग यहां मुबंई में प्रीमियम देने को तैयार हैं। गांगुली की बायोपिक को लेकर पिछले साल पूरे लॉकडाउन के दौरान चर्चाएं चलती रहीं हैं। लेकिन, अब ‘अमर उजाला’ के पास ये पुख्ता जानकारी है कि सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक के अधिकार अब तक किसी प्रोडक्शन हाउस को नहीं बेचे हैं।