फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौमित्र चटर्जी ने दीं एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में, सत्यजीत रे के साथ की थीं ये 14 फिल्में

Sun, 15 Nov 2020 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs
दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 15 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे सौमित्र चटर्जी ने अंतिम सांस ली। छह अक्तूबर को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव हो गया था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी।  सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाली सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में से होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में कीं। चलिए बताते हैं उनकी इन्हीं 14 फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
अपूर संसार, देवी - फोटो : instagram/historycelebs
अपूर संसार
सौमित्र चटर्जी ने फिल्म अपूर संसार से डेब्यू किया था। 1959 में रिलीज हुई इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सत्यजीत रे थे। फिल्म में सौमित्र चटर्जी, शर्मिला टैगोर, आलोक चक्रवर्ती और स्वप्न मुखर्जी की मुख्य भूमिका थी।
 
देवी
1960 में सत्यजीत रे के निर्देशन में सौमित्र चटर्जी ने अगली फिल्म देवी की। इस फिल्म के लेखक भी सत्यजीत रे ही थे। फिल्म में मुख्य भूमिका सौमित्र चटर्जी और शर्मिला टैगोर ने निभाई।
विज्ञापन

3 of 8
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs
तीन कन्या
1961 में रिलीज हुई फिल्म तीन कन्या रविंद्रनाथ टैगोर की एक लघुकथा पर आधारित थी। इसमें चंदन बनर्जी, अनिल चटर्जी, नृपति चट्टोपाध्याय, सौमित्र चटर्जी, अपर्णा सेन और गीता डे मुख्य भूमिका में थे।

अभिजन
अभिजन साल 1962 में रिलीज हुई थी। इसी नाम से प्रकाशित हुई उपन्यास पर यह फिल्म आधारित थी। फिल्म में सौमित्र चटर्जी के साथ वहीदा रहमान, रुमा गुहा ठाकुरता, रबि घोष और अरुण रॉय ने अहम किरदार किए।
 

4 of 8
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs
चारुलता
चारुलता साल 1964 में रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य कलाकार सौमित्र चटर्जी, मधाबी मुखर्जी, सैलेन मुखर्जी और स्यामल घोषाल थे।
 
कापुरुष
1965 में फिल्म कापुरुष रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सौमित्र चटर्जी, मधाबी मुखर्जी और हरधन बंदोपाध्याय थे।
विज्ञापन

5 of 8
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs
अरान्येर दिन रात्रि
1970 में रिलीज हुई अरान्येर दिन रात्रि फिल्म सुनील गंगोपाध्याय के उपन्यास पर बनाई गई थी। फिल्म में सौमित्र चटर्जी, सुभेंदु चटर्जी, समित भांजा, रबि घोष, काबेरी बोस, अपर्णा सेन, शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल अहम किरदार में थे।

अशनि संकट
सत्यजीत रे की फिल्म अशनि संकट विभूतिभूषण बंदोपाध्याय के उपान्यास पर बनी है। यह फिल्म 1973 में आई थी। फिल्म के मुख्य कलाकार में सौमित्र चटर्जी, बोबिता और संध्या रॉय थे।
विज्ञापन

6 of 8
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs
सोनार केला
1974 में रिलीज हुई फिल्म सोनार केला में सौमित्र चटर्जी, सिद्धार्थ चटर्जी, संतोष दत्ता और कुशाल चक्रवर्ती सहित अन्य कलाकार थे।
 
जोई बाबा फेलूनाथ
1979 में बंगाली मिस्ट्री फिल्म जोई बाबा फेलूनाथ रिलीज हुई। इसमें सौमित्र चटर्जी, संतोष दत्ता, सिद्धार्थ चटर्जी और उत्पल दत्त मुख्य कलाकार थे।
विज्ञापन

7 of 8
सौमित्र चटर्जी - फोटो : ANI
हीरक राजार देशे
फिल्म हीरक राजार देशे साल 1980 में रिलीज हुई थी। फिल्म के मुख्य कलाकार तापेन चटर्जी, रबि घोष, उत्पल दत्त, सौमित्र चटर्जी और संतोष दत्ता थे।

घ्वारे बाइरे
साल 1984 में फिल्म घ्वारे बाइरे रिलीज हुई। फिल्म में सौमित्र चटर्जी, विक्टर बनर्जी, जेनिफर केंडल मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

8 of 8
सौमित्र चटर्जी - फोटो : ANI
गणशत्रु
फिल्म गणशत्रु साल 1990 में रिलीज हुई। फिल्म में सौमित्र चटर्जी के साथ रुमा गुहा ठाकुरता, ममता शंकर, धृतिमान चटर्जी, भीष्म गुहा ठाकुरता और मनोज मित्रा की मुख्य भूमिका थी।
 
शाखा प्रोशाखा
सत्यजीत रे की फिल्म शाखा प्रोशाखा 1990 में पर्दे पर आई। इसमें हराधान बनर्जी, अजीत बनर्जी, दीपांकर डे, सौमित्र चटर्जी, रंजीत मलिक, लिली चक्रवर्ती और ममता शंकर ने मुख्य भूमिका निभाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें