ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म की घोषणा जुलाई 2014 में की गई थी। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया, लंदन, न्यूयॉर्क, एडिनबर्ग और वाराणसी सहित कई अन्य जगहों पर की गई है। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।