mona darling
- फोटो : social media
मोना डार्लिंग उर्फ बिंदु
'मोना डार्लिंग' सिनेमाई नाम है। अपने किरदार से फैंस का दिल जीतने वाली मोना डार्लिंग का असली नाम बिंदु है। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बिंदु ने बताया था कि उन्हें रोल ही वैंप के मिले। बिंदु ने कहा था, "जब मैंने शुरुआत की तो खलनायिका का दौर था। मैं बनना हीरोइन चाहती थी, लेकिन किसी ने कहा कि मैं बहुत पतली हूं। हिंदी ठीक से नहीं बोल सकती। बहुत लंबी हूं फिर वही मेरी कमियां लोगों को पसंद आई। मैंने शुरुआत की फिल्म 'दो रास्ते' के साथ और मैं बन गई विलन।''