Shakti Kapoor
- फोटो : Social Media
शक्ति कपूर (पिता)
सुनील सिकंदरलाल कपूर के नाम से पैदा हुए शक्ति कपूर 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार रहे हैं। इन्हें फिल्मों में नकारात्मक और कॉमिक किरदारों के लिए जाना जाता है। ये श्रद्धा कपूर के पिता हैं, और अपने पूरे करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें शक्ति नाम मशहूर अभिनेता सुनील दत्त ने दिया था। परदे पर अपनी मौजूदगी से ही दहशत फैला देने वाला शक्ति कपूर को फिल्मफेयर पुरस्कारों में सिर्फ उनके कॉमेडी रोल्स के लिए ही नामांकन मिले। सुपरहिट फिल्मों मवाली, तोहफा, अंदाज अपना अपना, लोफर और जुडवा के लिए नामांकन पाने वाले शक्ति को फिल्म राजा बाबू के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिला। फिल्म अंदाज अपना अपना का उनका किरदार क्राइम मास्टर गोगो हिंदी सिनेमा का कालजयी किरदार माना जाता है।