फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: अक्षय की सूर्यवंशी के सामने कमजोर पड़ी बंटी और बबली की ठगी, अब तक कमाए इतने करोड़

Mon, 22 Nov 2021 10:41 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बंटी और बबली 2, सूर्यवंशी - फोटो : Social Media
सिनेमाघर अब खुल चुके हैं। सिनेमाघरों के खुलने के बाद वहां पर जो सबसे पहली फिल्म रिलीज हुई वो है अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी। ये फिल्म लगातार तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कमाई के मामले में सूर्यवंशी ने बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म बंटी और बबली को भी पछाड़ दिया है। रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ स्टारर फिल्म ‘बंटी और बबली’ पहले वीकेंड से ही सुस्त हो चली है।

नहीं मिला छुट्टियों का फायदा

हालांकि बंटी और बबली गुरु नानक जयंती पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को छुट्टियों का फायदा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है। जिसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उस फिल्म ने दर्शकों के दिलों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल मचाया था। लेकिन उसका सीक्वल बंटी और बबली 2 उस फिल्म के मुकाबले कई ज्यादा कमजोर साबित हुई।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशी कर रही है अधिक कमाई

तीसरे हफ्ते में भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी बंटी और बबली 2 से अधिक कमाई कर रही है। बंटी और बबली 2 ने पहले तीन दिन में सिर्फ 8.25 करोड़ की कमाई की है। आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म की कमाई उत्तर भारत में ही उम्मीद के मुताबिक हुई है, जबकि अन्य शहरों में दर्शकों ने फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया है। जबकि सूर्यवंशी ने तीसरे वीकेंड पर भी 12 करोड़ रूपये की कमाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशी ने तीसरे वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

तीसरे हफ्ते में भी फिल्म सूर्यवंशी ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है। तीसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने 12 करोड़ का आंकड़ा पार करके बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया है। इन आंकड़ो से ये साफ जाहिर है कि लोग सिनेमाघरों की तरफ रुख तो कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए नहीं बल्कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के लिए।

4 of 5
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक सूर्यवंशी की हुई इतनी कमाई

पहले हफ्ते जहां सूर्यवंशी ने 190.06 करोड़ का बिजनेस किया, तो वही दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 66.66 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 4.31 करोड़, दूसरे दिन 5.20 करोड़ और कुल मिलाकर फिल्म लगभग 266 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंटी बबली की हुई अब तक इतनी कमाई

'बंटी और बबली 2' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की। जबकि रविवार को फिल्म की कमाई में 30 फीसदी की वृद्धि हुई। रविवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया। इस तरह तीन दिनों 'बंटी और बबली 2' ने कुल 8.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें