बेटी को गले लगाती युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhary
प्रिंस और युविका अपने माता-पिता के कर्तव्यों को पूरा करने में व्यस्त हैं। 19 दिसंबर को उनकी नन्हीं बच्ची के दो महीने पूरे होने का जश्न मनाया, जिसकी कई शानदार तस्वीरें कपल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने अपने घर को गुब्बारों से सजाया और अपनी बेटी एकलीन के साथ प्यारी तस्वीरें क्लिक कीं। सभी स्माइली गुब्बारों के पास खड़ी युविका अपनी बेटी को देखती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए युविका ने कैप्शन दिया, "19 तारीख यादगार रहेगी।"