फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का बयान- पिता ने हमेशा खड़ी की मुश्किल, मुझे बलि का बकरा बनाया

Sun, 05 Jan 2020 11:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sooraj Pancholi - फोटो : Social Media
'हीरो' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता सूरज पंचोली का नाम अपने पिता आदित्य पंचोली की तरह हमेशा विवादों में रहा है। अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले पर सूरज पंचोली जेल भी गए थे। हाल ही में सूरज ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 4
Sooraj Pancholi
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सूरज पंचोली ने कहा, 'क्योंकि मेरे पिता (आदित्य पंचोली) हमेशा गलतियां करते हैं। वह काफी मुखर, क्रोधी और मुश्किलें खड़ी करने के आदि रहे हैं। लोग मुझे उनके व्यक्तित्व से जोड़ते हैं। लेकिन मैं मां की तरह ज्यादा हूं। मेरे पास पिता का सरनेम है इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।'
विज्ञापन

3 of 4
pooja hegde sooraj pancholi
जिया खान केस पर बात करते हुए सूरज पंचोली ने कहा, 'लोगों ने लोगों की भावनाओं की परवाह करना बंद कर दिया है। मेरे बारे में जो भी कहा गया, वह झूठा था। कोई कुछ साबित नहीं कर पाया और मुझे यकीन है कि कोई कर भी नहीं सकता, क्योंकि मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लेकिन किसी को तो बकरा बनाना है, मुझे बना दिया।'
विज्ञापन

4 of 4
Sooraj Pancholi
उन्होंने कहा, 'अगर मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं होती तो शायद इतना बबाल न होता। इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री से मिले समर्थन पर सूरज पंचोली ने कहा, 'मुझे उनसे बहुत उम्मीद नहीं है। यह मेरी अपनी लड़ाई है।'

ननकाना साहिब पर हमले के खिलाफ एक स्वर में बोला बॉलीवुड, इन सितारों ने खुलकर की निंदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें