बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली अपनी फिल्मों के अलावा अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या केस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस मामले पर सूरज अक्सर मीडिया के सामने अपनी सफाई भी रखते रहे हैं। एक बार फिर से सूरज पंचोली ने गर्लफ्रेंड जिया खान और जेल में बिताए उन दिनों को याद किया है जब उन्हें जिया को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में गिफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : file photo
सूरज पंचोली ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने निजी जिंदगी सहित जिया खान आत्महत्या मामले पर भी बात की। सूरज पंचोली ने बताया कि जब उन्हें जिया खान की आत्महत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तो उन्हें आर्थर रोड स्थित अंडा सेल (एकांत जेल) में रखा गया था। जहां हर जगह सन्नाटा था।
विज्ञापन
3 of 5
Sooraj Pancholi
- फोटो : file photo
सूरज पंचोली ने कहा- 'मुझे अंडा सेल में रखा गया था जहां बुल्कुल सूनसान माहौल था। जहां आप किसी से संपर्क नहीं कर सकते और वहां अखबार तक नहीं होता था। मैं पूरी तरह से सुन्न हो गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था क्या हो रहा है बस मैं हमेशा यही सोच रहा था कि मैंने ऐसे शख्स को खो दिया जो मुझसे बहुत प्यार करती थी।' इसके अलावा सूरज पंचोली ने जिया खान और जेल में बिताए अपने दिनों को लेकर और भी बातें कीं।
4 of 5
सूरज पंचोली
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि सूरज पंचोली फिल्मों से ज्यादा जिया खान मर्डर केस की वजह से इंडस्ट्री में चर्चा में बने रहते हैं। बीते साल अपने 28वें जन्मदिन के मौके पर सूरज ने जिया खान के केस पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा और अपने दिल की बात कई साल बाद लोगों से साझा की थी। उनकी इस सोशल मीडिया पोस्ट की काफी चर्चा हुई थी।
आपको बता दें कि जिया खान ने साल 2013 में बेडरूम में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि जिया ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। इतना ही नहीं मैसेज, कॉल्स की डिटेल्स ने भी सूरज की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए। बताया जाता है कि सूरज उसे धमकी भरे मैसेज भेजा करता था।