फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान मर्डर केस पर छलका सूरज पंचोली का दर्द, बोले- 'मेरे बारे में लिखी गईं गलत बातें'

Fri, 01 Nov 2019 08:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Sooraj Pancholi - फोटो : फाइल
अभिनेता सूरज पंचोली अपनी फिल्मों से ज्यादा जिया खान आत्महत्या केस की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से सूरज ने इस पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी और कहा कि किस तरह उनके बारे में गलत चीजें फैलाई गईं।
विज्ञापन

2 of 5
sooraj pancholi - फोटो : फाइल
एक इंटरव्यू मे सूरज पंचोली ने कहा कि 'तब से लेकर अभी तक मीडिया में मेरे बारे में जो भी बातें लिखी गईं उसका पांच फीसदी भी सच नहीं है। उन्हें (मीडिया) केवल एक तरफ की बात पता थी। उन्होंने कभी मेरे बारे में नहीं जाना क्योंकि मैंने लोगों की सहानुभूति कभी नहीं पानी चाही।'
विज्ञापन

3 of 5
Sooraj Pancholi - फोटो : फाइल
सूरज ने आगे कहा कि 'मैं केवल इतना चाहता हूं कि सच्चाई सबके सामने आए और यह काम मीडिया नहीं कर सकता। मीडिया मुझे न्याय नहीं दिला सकता। केवल कोर्ट मुझे न्याय दे सकता है इसलिए मुझे कोर्ट के फैसले का इंतजार है। अब इसमें काफी लंबा वक्त बीत चुका है।'

4 of 5
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में जिया खान अपने घर में मृत पाई गई थीं। इसके बाद पुलिस ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि जिया ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। इतना ही नहीं मैसेज, कॉल्स की डिटेल्स ने भी सूरज की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : फाइल
अब सूरज जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। कई बार रिलीजिंग डेट में बदलाव होने के बाद अब यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इरफान कमल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सूरज पंचोली एक आर्मी अफसर के किरदार में हैं जिसका नाम शंकर है।

शिल्पा शेट्टी से एकता कपूर तक मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे, देखिए तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें