फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत और दिशा मामले में नाम घसीटे जाने से परेशान होकर सूरज पंचोली ने छोड़ा इंस्टाग्राम, बोले- 'सांस लेने की जरूरत है'

Sat, 22 Aug 2020 01:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूरत पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आए हैं सूरज पंचोली। सूरज पंचोली और दिशा सालियान को लेकर न जाने कितनी कहानियां सोशल मीडिया पर गढ़ी जा चुकी हैं। इसी से तंग आकर पहले तो सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और फिर अब सोशल मीडिया छोड़ने का ही एलान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी। सूरज ने लिखा- 'फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम। उम्मीद करता हूं हम उस दिन मिलेंगे जब दुनिया रहने लायक बन जाएगी। मुझे सांस लेने की जरूरत है।' इसके साथ ही सूरज ने सफोकेटेड का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

3 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज के इस पोस्ट से साफ है कि वह सोशल मीडिया पर मिल रहीं लगातार धमकियों से परेशान हैं। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सूरज पंचोली को टारगेट किया जा रहा था और इसी कारण उन्होंने इससे दूरी बनाने का फैसला किया है।  बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की आत्महत्या के केस से लगातार सूरज पंचोली का नाम जोड़ा जा रहा था। इसके बाद सूरज ने सामने आकर सफाई भी दी थी।

4 of 5
सूरज पंचोली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला मुंबई
तमाम आरोपों को अपने ऊपर लगता देख युवा अभिनेता सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया कि मीडिया की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत के मामले में की कार्रवाई की कवरेज उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं। इस शिकायत में उन्होंने कुछ मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनलों और कुछ दूसरे लोगों का भी जिक्र किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा सालियन, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
इस शिकायत में सूरज ने बताया है कि उनके खिलाफ कुछ फर्जी खबरें प्रसारित करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर दिशा सालियान से सूरज पंचोली के गहरे रिश्ते होने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही इस बात को लेकर सूरज और सुशांत के बीच भी झड़प हो चुकी थी, जिस का निपटारा खुद अभिनेता सलमान खान ने करवाया था। ऐसा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है। हालांकि, इन सभी आरोपों को सूरज ने सिरे से खारिज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें