फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया खान मामले पर 6 साल बाद सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले - 'कहा गया खूनी पर नहीं हूं शैतान'

Sat, 10 Nov 2018 10:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sooraj Pancholi - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली फिल्मों से ज्यादा जिया खान मर्डर केस की वजह से इंडस्ट्री में चर्चा में बने रहते हैं। इस केस का ट्रायल अभी भी चल रहा है जिसे करीब 6 साल हो चुके हैं। हालांकि इस मामले पर सूरज पंचोली ने कभी भी कोई बयान नहीं दिया। हाल ही में सूरज ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सूरज ने जिया खान के केस पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sooraj Pancholi - फोटो : twitter
सूरज पंचोली ने बर्थडे पर सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा और अपने दिल की बात कई साल बाद लोगों से शेयर की। सूरज पंचोली ने लिखा - 'आज मैंने 28 साल पूरे कर लिए हैं। आपसे कुछ ऐसे जज्बात शेयर करना चाहता हूं जो लंबे समय से मेरे दिल में थे। केस खत्म होने का इंतजार करना चाहता था हालांकि केस ज्यादा लंबा चल रहा है। नहीं पता कहां से शुरुआत करनी है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Sooraj Pancholi - फोटो : twitter
सूरज पंचोली ने आगे लिखा - 'जब बहुत सारी फीलिंग हो और बहुत सारे लोग शामिल हों तो अपने जज्बातों को बयां करना मुश्किल होता है। उन लोगों का शुक्रिया जो मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। मैं जिंदगी को समझने की कोशिश कर रहा हूं। मैं पूरे सम्मान और संयम से पिछले 6 साल से कोर्ट में केस लड़ रहा हूं। ट्रायल खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं। इस दौरान मुझे मर्डर और क्रिमिनल कहा गया। झूठा भी कहा गया और कई बातें मेरे लिए बोली गईं।' 

4 of 5
Sooraj Pancholi - फोटो : twitter
सूरज ने आगे लिखा - 'मैं अपने बारे में ऐसी चीजें लगभग हर रोज पढ़ता था। मैं सभी को नजरअंदाज करता था। मेरे अपनों को यह बातें चुभती थीं और तकलीफ भी होती थी। न्याय प्रक्रिया में लंबा समय लग रहा है। लोगों ने मुझे निर्दोष साबित करने का मौका नहीं दिया और गुनहगार मान लिया। मैं शैतान नहीं हूं कि मेरे लिए ऐसे हेडलाइंस बनाए गए। बुरा बोलना आसान होता है लेकिन अपने आपको निर्दोष साबित करना मुश्किल होता है। इसके लिए एक तय प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jiah khan - फोटो : File Photo
आपको बता दें, जिया खान ने साल 2013 में बेडरूम में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि जिया ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। इतना ही नहीं मैसेज, कॉल्स की डिटेल्स ने भी सूरज की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए। बताया जाता है कि सूरज उसे धमकी भरे मैसेज भेजा करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें