फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए इटली रवाना हुए 'दीपवीर', 4 दिन बाद खास मेहमानों के बीच लेंगे सात फेरे

Sat, 10 Nov 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepveer - फोटो : SOCIAL MEDIA
बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों के बीच दोनों अपने-अपने परिवार के साथ इटली रवाना हो चुके हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती रात अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepveer - फोटो : yogen shah
दोनों सफेद रंग की पोशाक में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रणवीर जहां खुद गाड़ी ड्राइव करके यहां तक पहुंचे वहीं दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर का पूरा साथ दिया। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। दोनों को देखकर यही लग रहा था कि अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
deepveer
हमेशा की तरह रणवीर सिंह ने मीडिया फोटोग्राफरों का पोज देकर साथ दिया तो वहीं दीपिका ने भी हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। इस मौके पर मीडिया और फैन्स का हुजूम एयरपोर्ट पर मौजूद था। बता दें14 नवंबर को दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंधी फैमिली से हैं ।

 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
बता दें कि दोनों अपने वेडिंग डे पर सब्यसाची के ही डिजाइनर वियर पहनने वाले हैं, चूंकि एयरपोर्ट पर उनके हाथों में सब्यसाची के लेवल के कपड़ों के पैकेट्स भी नज़र आए। रणवीर और दीपिका की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए बेसब्र हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika ranveer - फोटो : amar ujala
हाल ही में दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर में नंदी पूजा हुई। इसके बाद रणवीर सिंह के घर पर हल्दी की रस्म रखी गई। दीपवीर इटली के लेक कोमो से शादी करेंगे। यहीं से हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें