सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के बेटे देवांश बड़जात्या के रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में सलमान खान से लेकर माधुरी दीक्षित और रेखा का नाम शामिल है। इन सभी सितारों के बीच सिनेमाजगत में हाल ही में डेब्यू कर चुकीं अभिनेत्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी जिसकी वजह उनका ग्लैमरस लुक है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन हैं। वेडिंग रिसेप्शन में मोहनीश अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे।