अगले साल दिवाली को 10 साल हो जाएंगे राजश्री प्रोडक्शन्स की प्रेम कहानियों के ‘प्रेम’ को आखिरी बार परदे पर उतरे हुए। फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के बाद से राजश्री का प्रेम बड़े परदे से गायब है। हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से इस प्रेम को लाने वाले लेखक-निर्देशक सूरज बड़जात्या भी जानते हैं कि इस किरदार की बड़े परदे पर वापसी के लिए उनके प्रशंसक और शुभचिंतक दोनों बेताब हैं। ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात में सूरज बताते हैं, ‘मैं ये कह सकता हूं कि प्रेम की वापसी पर काम शुरू हो चुका है और ये भी बता सकता हूं कि हिंदी सिनेमा को नया प्रेम भी जल्द ही दिखने वाला है।’