हंसल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्द शुरू होगा काम
इस शो को लेकर हंसल मेहता का कहना है, 'एक कहानीकार के रूप में मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि आम लोगों और उनके असाधारण कार्यों का पता लगाया जा सके। इन कहांनियों को पर्दे पर जीवंत करना मुझे अच्छा लगता है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने हमारे राजनीतिक और सैन्य इतिहास को मजबूत किया है।' हंसल मेहता ने आगे कहा कि रामेश्वर नाथ काव एक प्रतिभाशाली व्यक्ति रहे, लेकिन उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। करन व्यास और सोनीलिव के साथ उनकी कहानी को दुनिया के सामने पेश करते हुए मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं। दोनों ही बहुत शानदार पार्टनर हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरू होगा।