फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी से आधिकारिक घोषणा चाहते हैं दर्शक, सोशल मीडिया पर #UnsubscribeSonyTV कर रहा ट्रेंड

Sun, 17 Feb 2019 12:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
(Pulwama Terror Attack) पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बयान के बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया जायेगा। शनिवार से ही ये खबर है कि सोनी टीवी ने उन्हें इस शो से बाहर कर दिया है लेकिन फैंस की नाराजगी अभी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मामला ही कुछ ऐसा है। सोनी टीवी या शो के निर्माता सलमान खान प्रोडक्शन की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को बाहर करने की खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। सोनी के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर नवजोत सिंह सिद्धू को बाहर करने की जानकारी दर्शकों को नहीं दी गई है और इसीलिए सोशल मीडिया पर #UnsubscribeSonyTV ट्रेंड कर रहा है। दर्शक ऑफिशियल कन्फर्मेशन चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ेंगे सिद्धू - फोटो : File Photo
लोगों ने सोनी के सभी चैनलों को अनसब्सक्राइब करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं शनिवार की रात टीवी पर कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू को देख कर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि ये पहले का रिकॉर्ड था और इसे दिखाना चैनल की मजबूरी थी लेकिन फिर भी लोगों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है।

4 of 5
कपिल शर्मा
दरअसल पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी, लेकिन इस बयान में वह पाकिस्तान के प्रति नरम नजर आए। सिद्धू ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे मुल्क को गलत ठहरा सकते हैं और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं?  उन्होंने यह भी कहा था कि यह हमला कायरता की निशानी है और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हिंसा की हमेशा निंदा होनी चाहिए और जिनकी गलती है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
navjot singh sidhu
इससे बाद सिद्धू ने शनिवार को फिर कहा कि आतंक के लिए किसी भी देश और व्यक्ति को विशेष जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। सिर्फ चार आतंकियों के हमले के चलते दो देशों में बढ़ रहे विकास एवं दोस्ती पर असर नहीं पड़ना चाहिए। सिद्धू ने कहा, मैं देशभक्त हूं, इस पर सवाल उठाने का हक किसी को नहीं है। मेरा कहना है कि दो देशों के विकास के मुद्दों पर आतंकवाद भारी नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें