सोनू वालिया
- फोटो : twitter
सोनू वालिया की मुख्य फिल्मों में 'दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बाद में सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़ शादी करने का मन बना लिया। उन्होंने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। अब वह यूएस में रहती हैं। उनकी एक लड़की भी है।