फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैडमिंटन कोच की भूमिका में नजर आएंगे सोनू सूद, सिंबा में अपने किरदार से बटोरी थीं सुर्खियां

Mon, 06 May 2019 12:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonu sood - फोटो : file photo
दो साल पहले जब हिन्दी सिनेमा के छेदी सिंह सोनू सूद ने भारतीय महिला बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु की बायोपिक बनाने की घोषणा की, तबसे ही लोग कयास लगा रहे हैं कि कौन पीवी सिंधु का रोल अदा करेगा। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि कौन पीवी सिंधु का किरदार अदा करने जा रहा है, लेकिन यह पता चला है कि पीवी सिंधु और भारतीय बैडमिंटन टीम के चीफ नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद का किरदार खुद सोनू सूद अदा करने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonu sood
इस बात को लेकर सोनू सूद भी काफी उत्साहित हैं। सोनू कहते हैं " मैं पीवी सिंधु की बायोपिक में पुलेला गोपीचंद का किरदार अदा करने जा रहा हूं, यह बात अपने आप में ही बहुत गौरवान्वित करने वाली बात है। पी वी सिंधु को भी इस बारे में खबर है, वहीं अभी तक पुलेला से 2-3 बार ही मेरी मुलाकात हुई है, आगे किरदार की और जानकारी के लिए मैं उनसे और मुलाकात करना चाहूंगा। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मैं उनका किरदार अदा करूंगा।" 
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Sood
पीवी सिंधु के किरदार के लिए कई बार दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया, पर अभी तक कुछ पक्का नहीं हो पाया है। सोनू के हिसाब से अभी तक बस स्क्रिप्ट फाइनल की गई है, जिसके बाद जल्द ही कास्टिंग भी शुरू की जाएगी। सोनू सूद आशा करते हैं कि इस साल के आखिर तक वह इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर देंगे।

4 of 5
पीवी सिंधु
सोनू ने यह भी कहा कि हमारी लेखकों की टीम पूरी तरह से सिंधु और उनके परिवार के टच में रहती है। लेखकों ने सिंधु से अभी तक खूब सारी बातें भी की हैं, साथ ही साथ उनकी पहली जीत से लेकर अभी तक के सभी अनुभव लेखकों नें अपने जेहन में उतार लिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम जितना हो सके उतनी सच्चाई दिखाना चाहते हैं। सोनू को आखिरी बार रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साइना नेहवाल - फोटो : pti
यह फिल्म और कहानी एक बहुत ही ज्यादा प्रेरणादायक है। ये तो आपको पता ही है कि एक बायोपिक साइना नेहवाल पर भी बन रही हैं, जिसमें परिणीति चोपड़ा उनका किरदार अदा करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें