फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल में इतनी बदल गई 'सड़क' की स्टारकास्ट, शाहिद कपूर की मां भी रोमांस करती आई थीं नजर

Mon, 06 May 2019 11:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sadak film starcast - फोटो : social media
डायरेक्टर महेश भट्ट अपनी ही हिट फिल्म सड़क का सीक्वल बना रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट तो हैं ही साथ ही इसमें आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म का एलान आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट के जन्मदिन पर की थी। 1991 में रिलीज हुई सड़क में कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी जो आज बिल्कुल बदल गए हैं। चलिए आज हम आपको 28 साल पहले रिलीज हुई सड़क के कलाकारों से एक बार फिर रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
pooja bhatt - फोटो : social media
महेश भट्ट ने फिल्म में सेक्स वर्कर की जिंदगी को करीब से दिखाया था। फिल्म में पूजा भट्ट ऐसे ही एक गिरोह में फंसी होती हैं और उन्हें सेक्स वर्कर की जिंदगी गुजारनी पड़ती है। सड़क 2 से पूजा भट्ट लंबे संमय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।
विज्ञापन

3 of 7
sanjay dutt - फोटो : social media
फिल्म में संजय दत्त एक टैक्सी ड्राइवर बने होते हैं जो पूजा भट्ट के प्यार में पड़ जाता है। संजय दत्त के करियर में साजन के बाद लगातार दूसरी बड़ी हिट थी। खासकर इसके गानों ने फिल्म के हिट होने में अहम योगदान दिया।

4 of 7
deepak tijori - फोटो : social media
फिल्म में गोतिया बनेे दीपक तिजोरी, संजय दत्त के दोस्त होते हैं जो एक सेक्स वर्कर चंदा से प्यार कर बैठता है। दीपक तिजोरी लंबे समय से फिल्मों में नहीं दिखे हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन एक में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

5 of 7
neelima azeem - फोटो : social media
एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने सड़क में चंदा का रोल किया जो एक सेक्स वर्कर होती हैं। बता दें कि नीलिमा अजीम एक्टर शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
soni razdan - फोटो : social media
महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी फिल्म में एक्टिंग की। उन्होंने संजय दत्त की बहन का किरदार निभाया है जिसकी मौत हो जाती है। सोनी राजदान पिछले साल बेटी आलिया के साथ सुपरहिट फिल्म राजी में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sadashiv amrapurkar - फोटो : social media
सड़क में सदाशिव अमरापुरकर का किरदार कोई नहीं भूल सकता। उन्होंने महारानी नाम की एक किन्नर का निगेटिव किरदार किया। इस फिल्म के लिए सदाशिव को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार दिया गया। साल 2014 में सदाशिव के फेफड़ों में संक्रमण हो गया जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें