फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद के नाम पर वसूली कर रहे हैं लोग, अभिनेता ने मजदूरों को आगाह करते हुए किया पर्दाफाश

Fri, 05 Jun 2020 05:04 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके नाम पर मजदूरों से पैसा वसूली कर रहे हैं। इन दिनों सोनू सूद प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की अपने स्तर पर हर संभव मदद कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया। साथ ही वह लोगों की सोशल मीडिया के जरिए भी मदद कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसे लोगों के मैसेज के स्क्रीन शॉर्ट्स साझा किए हैं जो उनके नाम पर मजदूरों को घर छोड़ने के बहाने पैसा वसूली कर रहे हैं। फर्जी लोगों के मैसेज की स्क्रीन शॉट्स साझा करते हुए सोनू सूद ने एक बार फिर से लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम पर झांसा देने वाले लोगों की बातों में न आएं। वह लोगों को निःशुल्क घर पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों, कुछ लोग आपकी जरूरत का फायदा उठाने के लिए आपसे संपर्क करेंगे। जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वह बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए'। इससे पहले भी सोनू सूद फर्जी लोगों के लिए मजूदरों को आगाह कर चुके हैं। 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोनू सून ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहे हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।' आपको बता दें कि सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो मुंबई में फंसे मजदूरों, छात्रों और लोगों की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद बस और ट्रेन के द्वारा लोगों को अपने खर्चे पर घर छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनसे मदद मांगने का सिलसिला जारी है। बहुत से लोग सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांग रहे हैं। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल तक ने सोनू सूद की तारीफ की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें