बॉलीवुड सितारों की लाइफ अक्सर फैंस को आकर्षित करती है। माना जाता है कि स्टार्स आलीशान जिंदगी जीते हैं। दौलत-शोहरत की कमी नहीं होती। बात भी सही है, आखिर इसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत भी होती है। मगर, इसके साथ-साथ स्टार्स की जिंदगी में जोखिम भी कम नहीं होते। सितारों की जिंदगी में खूब उथल-पुथल मची रहती है। तमाम सितारे अपनी निजी जिंदगी में बीमारियों से जूझ रहे हैं तो कुछ सितारे ऐसे हैं जो कई बड़े हादसों का शिकार हो चुके हैं। कई बार तो हालात ऐसे भी हो जाते हैं कि स्टार्स मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचते हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स मौत को मात देकर जिंदगी की ओर लौटे हैं। आइए जानते हैं..