फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: भाई साहब को कौन समझाए ब्लू टिक खरीदना नहीं, कमाना पड़ता है, सोनू सूद ने बॉलीवुड सेलेब्स पर कसा तंज

Sat, 22 Apr 2023 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहता है। कभी वह समाज कल्याण करते नजर आते हैं तो कभी गरीबों को दान करते दिखाई देते हैं। अब सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं बल्कि ट्विटर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : social media

इन दिनों ट्विटर ब्लू टिक को लेकर खूब चर्चा में है। ट्विटर ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स के वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत कई दिग्गजों के अकाउंट शामिल हैं। हालांकि शहंशाह ने अपना ब्लू टिक वापस पा लिया है। इसके अलावा ट्विटर के इस बर्ताव को देखते हुए कई सेलेब्स ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इसी क्रम में सोनू सूद ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सामजी ने अबकी सलमान की उड़ाई गिल्लियां, ईद पर दिवाली नहीं मना सकेंगे भाईजान

विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता सोनू सूद ने एक ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा है, ‘भाई साहब को कौन समझाए ब्लू टिक खरीदना नहीं, कमाना पड़ता है।' सोनू सूद का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इनके ट्वीट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सोनू ने अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड पर तंज कसा है, जो ब्लू टिक के लिए हाथ पैर जोड़ रहे हैं। 

Sheezan Khan: 'जो दूर है नजर से, उस चांद को भी चांद मुबारक', शीजान ने तुनीशा को खास अंदाज में दी ईद की बधाई

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कल ट्विटर से ब्लू टिक हटने के बाद बॉलीवुड में हलचल मच गई थी। ब्लू टिक खोने वालों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल थे। अमिताभ ने ट्विटर पर बड़े मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ऐ ट्विटर भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिए हैं हम.. तो उ जो नील कमल होत है ना हमार नाम के आगे उ तो वापस लगाय दें भैया।’

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर ब्लू टिक वापस मिलने पर फूले नहीं समाए अमिताभ बच्चन, एलन मस्क के लिए गाया यह गाना


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा,  जिन अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने ब्लू टिक खो दिया है उनमें शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा आदि सितारे शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें