फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: अभिनेता से दर्जी बने सोनू सूद, कपड़े सिलते हुए वायरल हुआ वीडियो

Sun, 17 Jan 2021 04:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter
कोरोना काल में गरीबों की मदद कर जनता के हीरो बने सोनू सूद हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सोनू सूद ने ना केवल कोरोना काल लोगों की मदद की बल्कि उसके बाद भी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों की मदद करने के लिए सोनू ने भी कई अलग- अलग तरीके अपनाए, कभी वो जूस वाले बने, तो कभी कुक। वहीं अब सोनू दर्जी (टेलर) बने हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने पूरे कोरोना काल में ट्विटर के जरिए ही लोगों की मदद की है। जिसने भी सोनू से ट्विटर के जरिए मदद मांगी उन्होंने तुरंत उस शख्स की मदद की है। अब हाल ही में सोनू ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनू सूद सिलाई मशीन पर बैठे हुए कपड़े सिलते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए खुद अपना एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू सूद सिलाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'यहां मुफ्त की सिलाई की जाती है, लेकिन पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं है।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू सूद का मजाकिया अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में सोनू सूद बड़ी ही लगन के साथ सिलाई करते दिख रहे हैं। सोनू पूरी शिद्दत के साथ इस काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें सोनू सूद के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उन्होंने एक फिल्म 'किसान' साइन की है। खबरों के मुताबिक सोनू सूद की इस फिल्म 'किसान' का निर्देशन ई निवास करने वाले हैं। तो वहीं राज शांडिल्य फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की गई है। सोनू की इस फिल्म का उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें: सुहाना खान ने बहन आलिया को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ग्लैमरस तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें