सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी की जिंदगी बदलकर मनाएं आजादी का महापर्व
आजादी के सही मायने को लेकर सोनू सूद कहते है, 'जब आप किसी की मदद करने के लिए आजाद हो, आप आजाद हो किसी से मदद मांगने के लिए, असल में सही मायने में यही आजादी है। मैं सभी लोगों से यही कहना चाहता हूं कि इस आजादी के पर्व को किसी की जिंदगी बदलकर मनाए। किसी बच्चे को आगे बढ़ाकर, तो किसी का इलाज करके, किसी की सर्जरी कराके, किसी को नौकरी दिलाके, आजादी के पर्व को मनाएं। ऐसा लगे कि मैंने एक हिंदुस्तान का नागरिक होने के नाते यह किया है। जब आप किसी की मदद करते है तो उससे आपको इतनी खुशी मिलती है, जितनी खुशी जिंदगी में कभी किसी काम को करने से नहीं मिली होगी।'