फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद को भारी पड़ा महाशिवरात्रि का ट्वीट: भड़के यूजर्स ने ईद वाला पोस्ट साझा कर पूछा- तब कहां था ज्ञान?

Fri, 12 Mar 2021 09:38 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
बॉलीवुड अभिनेता और मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने महाशिवरात्रि पर एक ट्वीट किया जो लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद से ट्विटर पर  #WhoTheHellAreUSonuSood हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। दरसअल सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा है, शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं, किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।' हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को सोनू की यह पोस्ट पसंद नहीं आई और उन्हें भला बुरा कहा जाने लगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ऐसी अपील अपनी फिल्मों की रिलीज के पहले भी किया कीजिए; मेरी फिल्मों के टिकट पर पैसा बर्बाद करके नहीं उससे किसी गरीब को रोटी खिलाकर पुण्य कमाइए।'



 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है मदद करना ठीक है लेकिन फोटो फॉर्वर्ड करने के लिए मना क्यों? हालांकि ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- बस इतनी सी बात थी। हर हर महादेव।
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट में यूजर ने लिखा है- सर आपके कहने पर नौ नम्बर स्थित मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले दृष्टिहीन दंपति को 2 माह का राशन, दुकान में उनका बकाया राशि का भी भुगतान का सेवा कार्य कर मनाया शिवरात्रि का पवित्र पर्व।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद
बता दें, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कुछ वक्त से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। कई लोग इसके जरिए उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं और सोनू हर जायज मांग के लिए उन तक अपनी मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोनू ने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक को एक राइफल तोहफे में दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें