फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवदास' फिल्म के इस गाने से श्रेया घोषाल को मिली थी पहचान, संजय लीला भंसाली की मां ने की थी सिफारिश

Fri, 12 Mar 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : Social Media
अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाली हिंदी सिनेमा की खूबसूरत गायिका श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने गाए हैं। बहुत ही कम उम्र में श्रेया ने शोहरत की बुलंदियों को छू लिया। उन्होंने अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी है। सिंगिंग की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपनी मां से मिली। फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता श्रेया के नाम पर आज भी अमेरिका के 'ओहियो' राज्य में 26 जून का दिन 'श्रेया घोषाल डे' के नाम से मनाया जाता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
श्रेया घोषाल
श्रेया ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। टीवी शो 'सारेगामापा' से श्रेया को बड़ा मौका मिला और आगे उनके लिए रास्ते खुलते चले गए। इस शो को सिंगर सोनू निगम होस्ट करते थे जबकि कल्याण जी जज करते थे। गायक-संगीतकार कल्याणजी के कहने पर उनके माता-पिता को मुंबई लाने के लिए मनाया। उन्होंने 18 महीनों तक उनसे शिक्षा ली और मुंबई की मुक्त भिडे़ से शास्त्रीय संगीत की तालीम को जारी रखा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : social media
श्रेया की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने सा रे गा मा में दूसरी बार भाग लिया। रियलिटी शो में उनकी परफॉर्मेन्स ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का ध्यान अपनी ओर खींचा। भंसाली ने साल 2000 में अपनी फिल्म 'देवदास' में गाना गाने का प्रस्ताव रख दिया। इस फिल्म में श्रेया ने इस्माइल दरबार के संगीत निर्देशन में पांच गाने गाए। 

4 of 5
श्रेया घोषाल
श्रेया के डेब्यू का श्रेय निर्देशक संजय लीला भंसाली की मां लीला भंसाली को जाता है। लीला भंसाली ने श्रेया को रियलिटी शो में देखा था। उन्होंने ही संजय को सलाह दी थी। मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और फिल्म 'देवदास' (2002) में मौका दिया। इस फिल्म का गाना ‘बैरी पिया’ सुपरहिट हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : social media
लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानने वालीं श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी में गाने गाए हैं। श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015 में शादी की। उन्हें खाली समय में घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। श्रेया इसी साल मां बनने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें