फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट और जेईई परीक्षा को टालने के समर्थन में आए सोनू सूद, सरकार से की ये अपील

Tue, 25 Aug 2020 08:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की महामारी की वजह से छात्र नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर देश के कई राजनेताओं ने भी केंद्र सरकार से अपील की है। इस बीच नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित करने की मांग करने वालों छात्रों को अभिनेता सोनू सूद का समर्थन मिल गया है। सोनू सूद ने भी छात्रों की परेशानी को देखते हुए परीक्षा स्थगित करने की अपील की है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो लगातार छात्रों, प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। दिग्गज अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर छात्रों की इस अपील का समर्थन करते हुए कहा है कि पूरे देश में कोरोना महामारी के माहौल को देखते हुए फिलहाल नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए।



 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि देश में कोविड-19 के माहौल को देखते हुए नीट और जेईई परीक्षा को स्थगित कर देना चाहिए। हमें काफी सावधानी बरतनी चाहिए और छात्रों की जिंदगी के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए।' अपने इस ट्वीट में सोनू सूद ने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को टैग किया हुआ है।
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद का छात्रों के समर्थन में किया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कोविड-19 महामारी के चलते जेईई और नीट की परीक्षाएं स्थगित करने से इनकार कर चुका है। अदालत ने 17 अगस्त को जेईई (मेन) और नीट-यूजी की परीक्षाएं स्थगित करने के लिए दायर याचिका खारिज करते हुए कहा था कि छात्रों का कीमती वर्ष बर्बाद नहीं किया जा सकता है। इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
छात्रों के साथ-साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रही हैं। देश भर में कई छात्रों के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ममता बनर्जी और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन सहित कई नेताओं ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है। जेईई परीक्षा देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है जबकि नीट का आयोजन मेडिकल में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए किया जाता है। 
पढ़ें: घर पर रहकर एक फोटोग्राफर भी बनीं अनुष्का शर्मा, अपने पति विराट के लिए किया प्रोफेशनल फोटोशूट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें