फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोनू सूद के लिए शख्स ने गाया गाना, अभिनेता ने कहा- 'घर भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'

Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में सोनू सूद प्रवासियों के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं। उन्हें प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो की मदद करते हुए एक महीने से ऊपर हो गया है। वह जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन की इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने पर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। कोई लोग अभिनेता की अपने अलग-अलग अंदाज में तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में सोनू को एक शख्स ने अपने अंदाज में याद किया तो अभिनेता ने भी हटकर जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के लिए एक शख्स ने गाना गाया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसकी अभिनेता ने तारीफ की है। दरअसल अभिषेक कुशवाह नाम के एक शख्स ने सोनू सूद के लिए गाना बनाया और गाया। अपने इस गाने में शख्स ने सोनू सूद को सबसे प्यारा बताया है। अपने गाने के वीडियो को शख्स ने ट्विटर पर साझा किया। वहीं सोनू सूद ने इस शख्स के गाने को सुनकर बेहद खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने शख्स के गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'भाई इतना अच्छा गाओगे तो मैं आपको घर से उठाकर मुंबई के आऊंगा। फिर कितना भी बोलना कि घर जाना है। घर जाने नहीं दूंगा। भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सोनू सूद को काशी की कला शिक्षिका ने एक खास चित्र बनाकर उनका शुक्रिया अदा किया था। प्रियंका गौर नाम की शिक्षिका ने सोनू सूद और शेफ विकास की तस्वीरें अलग-अलग बनाईं और उन्हें थैंक्स लिखा है। प्रियंका ने बताया कि जब देश में कोरोना महामारी से लोग परेशान थे, तब ये दोनों बिना कुछ कहे देशवासियों की मदद में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका गौर ने आगे कहा, एक मुंबई की सड़कों पर हाथ में पानी की बोतल लिए बसों से प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेज रहा था तो दूसरा लंदन में बैठकर गरीब, भूखों के भोजन का इंतजाम कर रहा था। गौरतलब है कि सोनू सूद अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। 

पढ़ें: अपनी वेब सीरीज से एकता कपूर ने हटाया विवादित सीन, सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों पर जाहिर की नाराजगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें