फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वेत आंदोलन का समर्थन कर रहे सेलेब्स से अभय देओल ने पूछा सवाल, 'फेयरनेस क्रीम का समर्थन अब बंद कर देंगे?'

Sat, 06 Jun 2020 10:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभय देओल, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और करण जौहर - फोटो : Social Media
अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मुद्दा इस समय पूरी दुनिया में छाया हुआ है। एक तरफ जहां अमेरिका में प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स पर भी इसका असर दिख रहा है। प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर और करीना कपूर जैसे बड़े सितारे अश्वेतों के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता अभय देओल ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सितारों के दोगले रवैये पर अभय देओल ने उठाए सवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर पूछा है कि क्या सेलिब्रेटी फेयरनेस क्रीम्स का समर्थन अब बंद कर देंगे? इसके साथ ही अभिनेता ने एक लंबा पोस्ट लिखकर भारत में फेयरनेस क्रीम्स की खरीद और बिक्री का आंकड़ा दिया है। साथ ही अभय ने इस पोस्ट में उन साइट्स का नाम भी लिखा है जिन पर ये फेयरनेस क्रीम्स बेची जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अभय देओल - फोटो : social media
अपने पोस्ट में अभय देओल ने लिखा, 'भारत में फेयरनेस क्रीम्स की उत्पत्ति कुछ सालों में हुई है, पहले फेयरनेस क्रीम्स और अब स्किन ब्राइटनिंग या स्किन वाइटनिंग जैसे क्रीम्स तक। अब तो बहुत से ब्रांड्स फेयरनेस क्रीम्स जैसे नाम से जुड़ना नहीं चाहते, तो क्या अब हम एचडी ग्लो, व्हाइट ब्यूटी, व्हाइट ग्लो, फाइन फेयरनेस जैसे ब्रांड्स बेचेंगे। इतने सालों में इन कंपनियों ने पुरुषों की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है जो अब फेयर एंड हैंडसम बनना चाहते हैं।'
 

4 of 5
अभय देओल ने साझा की तस्वीर - फोटो : Instagram
इससे पहले अभय देओल ने उन सेलेब्स और मिडिल क्लास के लोगों को आड़े हाथों लिया था, जो जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर तो अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन अपने ही देश की समस्याओं पर खामोश रहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लिखा था, 'अप्रवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की जिंदगी भी मायने रखती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभय देओल, करीना कपूर और करण जौहर - फोटो : Social Media
इसके साथ ही अभय देओल ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'शायद अब इसका समय भी आ गया है? अब कई सेलेब्स और मिडिल क्लास अमेरिका में नस्लभेद के खिलाफ अपनी राय रख रहे हैं, वो शायद देखना चाहेंगे कि उनके अपने देश में क्या हो रहा है? अमेरिका ने पूरी दुनिया को हिंसा का निर्यात किया है। उन्होंने इसे पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा खतरनाक जगह बना दिया है। ऐसा होना ही था। मैं ये नहीं कह रहा कि वहां के लोगों के साथ ऐसा होना चाहिए। मैं कह रहा हूं कि इसे एक बड़े स्तर पर देखने की कोशिश करिए। मैं कह रहा हूं कि अपने देश में चल रही गंभीर समस्याओं के बारे में बात करके उनका समर्थन करिए। मैं कह रहा हूं कि उनके नेतृत्व का पालन करें, लेकिन उनके कार्यों का अनुसरण न करें। अपने देश के लिए प्रासंगिक कार्यों को करें, उनके लिए मुखर बनें। ब्लैक लाइव्स मूवमेंट इसी के बारे में ही तो है। ये हमारी उनकी नहीं, बल्कि ये पूरी पृथ्वी की लड़ाई है जो इस समय भारी जोखिम में है।'

बाइस्कोप: अमिताभ बच्चन के हाथों बेइज्जती के बाद इस डायरेक्टर ने 10 साल तक नहीं बनाई कोई हिंदी फिल्म
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें