फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 डैशिंग हीरोज ने खूंखार विलेन बनकर भी जीता दिल, लिस्ट में रणवीर सिंह से संजय दत्त तक शामिल

Wed, 12 Aug 2020 07:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनू सूद, रितेश देशमुख, फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपने हर के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीता है। वहीं कुछ ऐसे भी है जो अमूमन फिल्मों में हीरो बनते हैं लेकिन जब वो विलेन बने तो भी दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। ऐसे में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के स्मार्ट विलेन्स के बारे में जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। 
विज्ञापन

2 of 11
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद
निजी जिंदगी में सोनू सूद लोगों के लिए हीरो बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मी पर्दे पर एक से बढ़कर एक विलेन के किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। सोनू सूद ने दबंग, आर राजकुमार और सिम्बा सहित कई फिल्मों में विलेन के किरदार किए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
रणवीर नेअभी तक कुल एक फिल्म में विलेन का किरदार किया, लेकिन उनके उस किरदार ने सभी का दिल जीता। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत की। इस फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। इस किरदार के लिए रणवीर सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। बता दें कि इस किरदार के लिए रणवीर सिंह खुद को कमरे में बंद कर लेते थे। वहीं फिल्म की शूटिंग के बाद तक भी रणवीर पर ये किरदार हावी रहा था। रणवीर ने खुद इंटरव्यूज में इस बात को कहा था।

4 of 11
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश
इन्होंने फिल्मों में हीरो बनकर इतनी सर्खियां नहीं बटोरी जितनी विलेन बनकर उन्होंने हासिल की। नील नितिन मुकेश बॉलीवुड फिल्म प्लेयर्स, वजीर, गोलमाल अगेन और साहो में विलेन का किरदार कर चुके हैं। इन सभी फिल्मों में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 11
निकितिन धीर - फोटो : social media
निकितिन धीर
अपनी शानदार फिजिक और लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाले निकितिन धीर भी फिल्मों में विलेन बने हैं। उन्होंने जोधा अकबर, रेडी, चेन्नई एक्सप्रेस और मिशन इस्तांबुल में खलनायक बनकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

6 of 11
राहुल देव - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल देव
इन्होंने कई फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों के दिलों को जीता है। राहुल देव ने फिल्म चैंपियन, फुटपाथ, आवारा पागल दीवाना और सुपारी सहित कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है। 
विज्ञापन

7 of 11
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख
फिल्मों में रितेश हीरो बनकर भी काफी चर्चा में रहे हैं, लेकिन उन्होंने दो फिल्मों में विलेन का रोल भी किया है। रितेश देशमुख ने फिल्म एक विलेन और मरजावां में विलेन का किरदार किया है। 

8 of 11
सैफ अली खान - फोटो : Twitter
सैफ अली खान
यह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक है जो हर एक किरदार में खुद को अच्छे ढाल लेते हैं। सैफ अली खान फिल्म ओमकारा और तानाजी में विलेन बनकर खूब सर्खियां बटोर चुके हैं। दर्शकों ने उनके खलनायक किरदार को काफी पसंद किया था। 

9 of 11
संजय दत्त - फोटो : Social Media
संजय दत्त
यह वह अभिनेता हैं जो फिल्मों में अपने हर के किरदार की वजह से चर्चा में रहते हैं। संजय दत्त वैसे तो कई फिल्मों में अपने अलग- अलग किरदार से खूब सुर्खियों बटोरी चुके हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म वास्तव, अग्निपथ और पानीपथ में विलेन का किरदार किया है। 

10 of 11
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय
इन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार किया है। रोनित रॉय ने फिल्म बॉस, गुड्डू रंगीला, उड़ान और काबिल में खलनायक बनकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनके हर के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 
विज्ञापन

11 of 11
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेडी दारूवाला
यह भी विलेन बनकर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। फ्रेडी दारूवाला ने फिल्म हॉलीडे और रेस 3 में विलेन का रोल किया है जो काफी चर्चा में रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें