फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नताशा स्टेनकोविक ने साझा की बेटे की नई तस्वीर, नन्हें मेहमान पर इस तरह प्यार लुटाती आईं नजर

Wed, 12 Aug 2020 07:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अपने बेटे की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। एक बार फिर नताशा स्टेनकोविक ने अपने बेटे संग तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में वह अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में नताशा स्टेनकोविक शर्ट और जींस पहने दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर में अपने बेटे को हाथों में लिया हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए नताशा स्टेनकोविक ने पोस्ट में लिखा, 'जब मैं तुम्हें पकड़ती हूं, तो जीवन समझ में आता है।' सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक और उनके बेटे की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

4 of 5
हार्दिक पांड्या , नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। इस साल इन दोनों ने सगाई की थी। अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक ने सभी को हैरान कर दिया था। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी सगाई के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
सगाई के कुछ समय बाद ही नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने बेबी शावर भी होस्ट किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने इन दोनों ने मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था। जिसमें वह दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे थे। 

पढ़ें: बंगलुरू हिंसा पर फूटा अभिनेता जीशान अय्यूब का गुस्सा, दंगा फैलाने वालों के लिए कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें