फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद से मिलने साइकिल से निकला यह शख्स, बिहार से आए लड़के का अभिनेता ने बुक किया फ्लाइट टिकट

Thu, 26 Nov 2020 06:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद कोरोना महामारी के दौरान हजारों मजदूरों, प्रवासियों, छात्रों और जरूरतमंदो की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने लोगों को लॉकडाउन के दौरान उनके घर सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी ली थी। लोगों की इस तरह से मदद करने के लिए हर कोई उनका हमेशा धन्यवाद करता है। सोनू सूद का एक फैन उनका धन्यवाद करने बिहार से मुंबई तक साइकिल से निकल पड़ा, जिसके लिए अभिनेता ने फ्लाइट टिकट बुक की।  
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
साइकिल के सहारे बिहार से मुंबई जाकर सोनू सूद से मिलने वाले शख्स का नाम अरमान है। अरमान बिहार के बेगूसराय में रहते हैं। उन्होंने फैसला किया है कि वह सोनू सूद से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगे। अरमान अभिनेता का यह धन्यवाद लॉकडाउन के दौरान बिहार के लोगों की निस्वार्थ मदद करने की वजह करना चाहते हैं। अरमान का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद को हर कोई धन्यवाद दे् रहा है। इसलिए वह अभिनेता से मिलकर धन्यवाद करना चाहिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
वहीं सोनू सूद को जब यह पता चला कि अरमान उनसे मिलने के लिए बिहार से मुंबई साइकिल के सहारे आ रहे हैं तो उन्होंने उसका फ्लाइट का टिकट करवाया है। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिहारी बाबू आप हमारे मेहमान रहेंगे। साइकिल से क्यों फ्लाइट से बुलाते हैं आपको। वापिस अपनी साइकल के साथ फ्लाइट में जाएंगे।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू सूद को जब पता चला है अरमान उनसे मिलमे साइकिल के जरिए आ रहे हैं तो उन्होंने उससे तुरंत संपर्क साझा और मुंबई की फ्लाइट की टिकट बुक की। इतना ही नहीं सोनू सूद ने अरमान की साइकिल को भी फ्लाइट में जगह दी। इसके बाद सोनू सूद ने अरमान का शानदार अंदाज में मुंबई में स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद ने अरमान को मुंबई के एक अच्छे होटल में ठहराया और उसकी शानदार तरीके से मेहमाननवाजी की। आपको बता दें कि सोनू सूद अब भी लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बहुत से लोग सोशल मीडिया के जरिए उनसे मदद मांगते रहते हैं। अभिनेता उनकी मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। 

पढ़ें: Bharti Singh: ड्रग्स मामले में भारती सिंह की गिरफ्तारी पर राखी सावंत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'किसी ने उनके घर में रखा ड्रग'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें