फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म टाइटल विवाद: करण जौहर को मधुर भंडारकर ने थमाए पांच नोटिस, बोले- नहीं मिल रहा कोई जवाब

Thu, 26 Nov 2020 06:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मधुर भंडारकर और करण जौहर - फोटो : फाइल
करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस अपने कर्मचारियों के चलते फिर मुसीबत में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी से मिलती जुलती कहानी पर फिल्म ‘इंदु सरकार’ बनाने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर को धर्मा प्रोडक्शंस की वेब सीरीज 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के नाम पर आपत्ति है। 
विज्ञापन

2 of 6
मधुर भंडारकर, करण जौहर - फोटो : Twitter/Instagram
मधुर भंडारकर ने उन पर उनकी फिल्म 'बॉलीवुड वाइव्स' का टाइटल हड़पकर इस रियलिटी शो में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। अब फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस को भेजे गए सभी नोटिसों को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 6
Madhur Bhandarkar - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर ने एक बार फिर धर्मा प्रोडक्शन को फटकार लगाई है। उनका कहना है कि अब तक इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) की ओर से दो, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) की ओर से एक और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (FWICE) की ओर से दो नोटिस भेजे जा चुके हैं लेकिन धर्मा की ओर से किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया गया है।

4 of 6
madhur bhandarkar - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर अपने ट्वीट में लिखते हैं, "हमारी फिल्म के टाइटल 'बॉलीवुड वाइव्स' के दुरुपयोग को लेकर 19 नवंबर से अब तक धर्मा प्रोडक्शन को भेजे गए नोटिस। IMPPA से 2, IFTDA से 1 और FWICE से 2। सभी फिल्म इंडस्ट्री की ऑफिशियल बॉडीज हैं। इनमें से किसी भी एसोसिएशन को धर्मा की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।"
 
विज्ञापन

5 of 6
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि जब मधुर भंडारकर ने शीर्षक 'बॉलीवुड वाइव्स' पहले से ही पंजीकृत करवा रखा है तो करण ने अपनी वेब सीरीज का शीर्षक 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' क्यों रखा? मधुर भंडारकर ने यह शीर्षक प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया में पंजीकृत करवाया है। इम्पा के गिल्ड को संपर्क करने पर उन्होंने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि मधुर ने अपनी कंपनी के साथ 'बॉलीवुड वाइव्स' शीर्षक पहले से ही पंजीकृत करवा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मधुर भंडारकर
यह मामला तब रोशनी में आया जब मधुर भंडारकर ने खुद सोशल मीडिया पर शुक्रवार दोपहर को एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में मधुर ने लिखा, 'प्रिय करण जौहर, आपने और अपूर्व मेहता ने अपनी वेब सीरीज के लिए मेरे शीर्षक 'बॉलीवुड वाइव्स' के लिए पूछा था लेकिन मैंने इसके लिए मना कर दिया। क्योंकि, मैं अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। अब आपने 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शीर्षक से जो वेब सीरीज तैयार की है, वह नैतिक रूप से बिल्कुल गलत है। कृपया मेरे प्रोजेक्ट को खराब करने की कोशिश न करें। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि अपनी वेब सीरीज के शीर्षक को बदल दें।' इस पर अभी तक करण जौहर और उनकी कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें