फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद ने गरीबों के लिए चलाई 'खुद कमाओ घर चलाओ' योजना, गरीबों को देंगे ई-रिक्शा

Sun, 13 Dec 2020 11:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोनावायरस महामारी के दौर में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अब तक भी गरीबों की मदद करने में जुटे हुए हैं। सोनू ने कोरोना के दौरा से ही गरीब और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की। अब एक बार फिर से सोनू सूद ने कोरोना के दौर में नौकरी गवा चुके लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
सोनू सूद ने COVID संकट के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए एक और पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत वह उन लोगों को ई-रिक्शा देंगे, जो महामारी के दौरान अपनी नौकरी गवा चुके हैं। सोनू सूद ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी नई पहल की शुरुआत की है। इस पहल का नाम 'खुद कमाओ घर चलाओ' रखा गया है। सोनू सूद का यह प्रोजेक्ट ऐसे समय में रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बारे में बात करते हुए सोनू ने बताया, 'मुझे पिछले कुछ महीनों में लोगों से बहुत प्यार मिला है। और इसने मुझे उनके लिए कुछ करते रहने के लिए प्रेरित किया है। इसलिए, मैंने 'खुद कमाओ घर चलाओ' पहल शुरू की है। मेरा मानना है कि आपूर्ति प्रदान करने की बजाय नौकरी के अवसर मुहैया कराना ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि यह पहल उन्हें दोबारा आत्मनिर्भर बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करेगी।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले सोनू ने प्रवासी रोजगार एप भी लॉन्च किया था। इस एप के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 से अधिक नौकरी के अवसर प्रदान किए गए हैं। इस ऐप से 500 से ज्यादा कंपनियां जुड़ी हुई हैं जो कि कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, कपड़े पोषाक, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, बीपीओ और लॉजिस्टिक सेक्टर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सोनू सूद ने कोरोना महामारी की शुरुआत में ही गरीब परिवारों की मदद की थी। उन्होंने अपने खर्चे पर कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। इसके अलावा कई छात्रों की भी सहायता की थी। साथ ही वो अब भी लगातार लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं।

पढ़ें: Year Ender 2020: बॉलीवुड छोड़ इन सितारों ने किया ओटीटी पर डेब्यू, 'बाबा' बने बॉबी देओल ने मचाया धमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें